नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल में प्रभावित या फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
यदि कोई उत्तराखंड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में जानकारी साझा करनी है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर:
📞 0135-2710334
📞 0135-2710335
📞 0135-2664314
📞 0135-2664315
📞 0135-2664316
📞 8218867005
इसके अलावा टोल-फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्राधिकरण ने नेपाल में मौजूद उत्तराखंड के नागरिकों और उनके परिजनों से जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।
