उत्तराखंड

उत्तराखंड: विरासत अभियान से हजारों लोगों को मिली राहत, 4,943 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण

उत्तराखंड: विरासत अभियान से हजारों लोगों को मिली राहत, 4,943 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण

​देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चलाए गए विशेष ‘विरासत अभियान’ से प्रदेश के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। निर्विवाद संपत्ति हस्तांतरण से जुड़े मामलों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत धारा-34 और धारा-33ए के अंतर्गत दर्ज कुल 10,404 प्रकरणों में से 4,943 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।

​म्यूटेशन डे पर जारी आंकड़े:

17 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘म्यूटेशन डे’ के दौरान प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार:

​धारा-34 (नामांतरण/म्यूटेशन): कुल 9,244 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 3,835 मामलों का निस्तारण पूरा हुआ।

​धारा-33ए (विरासत म्यूटेशन): कुल 1,160 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से रिकॉर्ड 1,108 मामलों का निपटारा कर दिया गया है।

​प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के लिए पारदर्शी, सुलभ और त्वरित बनाना है। संपत्ति के निर्विवाद मामलों में अनावश्यक देरी से नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ती है, जिसे दूर करने के लिए यह पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शेष बचे मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *