उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 19 जिलों में नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त
उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 19 जिलों में नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश के सभी 19 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद पार्टी ने नई सूची जारी की है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी सांगठनिक जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। नई जिम्मेदारियों में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।
गढ़वाल में किसे मिली जिम्मेदारी?
उत्तरकाशी: नवीन ठाकुर — प्रभारी, विनोद रतूड़ी — सह प्रभारी
चमोली: संपत सिंह रावत — प्रभारी, महावीर पंवार — सह प्रभारी
रुद्रप्रयाग: सतीश लखेड़ा — प्रभारी, रघुवीर सिंह बिष्ट — सह प्रभारी
टिहरी: अनिल गोयल — प्रभारी, सतेंद्र राणा — सह प्रभारी
देहरादून ग्रामीण: नेहा जोशी — प्रभारी, पवन चौधरी — सह प्रभारी
देहरादून महानगर: राकेश गिरी — प्रभारी, संजय गुप्ता — सह प्रभारी
ऋषिकेश: डॉ. स्वराज विद्वान — प्रभारी, अमन त्यागी — सह प्रभारी
हरिद्वार: शैलेंद्र सिंह बिष्ट — प्रभारी, दीपक धीमान — सह प्रभारी
रुड़की: आदित्य चौहान — प्रभारी, रविंद्र कटारिया — सह प्रभारी
पौड़ी और कोटद्वार में भी नई जिम्मेदारी
पौड़ी जिले की जिम्मेदारी नलिन भट्ट को जिला प्रभारी और रविंद्र राणा को सह प्रभारी के रूप में दी गई है। वहीं कोटद्वार में रमेश मैखुरी प्रभारी और संदीप गोयल सह प्रभारी बनाए गए हैं।
कुमाऊं में भी संगठन का नया सेटअप
कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भी पार्टी ने नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
पिथौरागढ़: निर्मल मेहरा — प्रभारी, रवि रौतेला — सह प्रभारी
बागेश्वर: वीरेंद्र वल्दिया — प्रभारी, राकेश जोशी — सह प्रभारी
रानीखेत: प्रदीप जनौटी — प्रभारी, गौरव पांडे — सह प्रभारी
अल्मोड़ा: राजेंद्र सिंह बिष्ट — प्रभारी, दीपिका बोहरा — सह प्रभारी
चंपावत: गुंजन सुखीजा — प्रभारी, हिमांशु बिष्ट — सह प्रभारी
नैनीताल: विवेक सक्सेना — प्रभारी, रणदीप पोखरिया — सह प्रभारी
काशीपुर: पुष्कर सिंह काला — प्रभारी, भारत भूषण चुग — सह प्रभारी
ऊधमसिंह नगर: खिलेंद्र चौधरी — प्रभारी, साकेत अग्रवाल — सह प्रभारी
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
भाजपा की ओर से यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों को देखते हुए संगठन को लगातार सक्रिय कर रही है। जिला प्रभारी और सह-प्रभारी प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।
इन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी जिलों में संगठनात्मक बैठकों, पार्टी अभियानों और कार्यक्रमों को गति देने के साथ ही प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की होगी।
नई नियुक्तियों के बाद अब सभी 19 सांगठनिक जिलों में भाजपा का संगठन नए पदाधिकारियों के साथ काम करेगा। पार्टी का फोकस कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने पर रहेगा।
भाजपा की नई सूची प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से जारी की गई है।
