खेल

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर  

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर  

​अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर 15 अगस्त से गाले में शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

​बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के दौरान पैर में चोट खाए वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट होने के बाद ही दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। वहीं, प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक विश्राम के बाद बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में अपनी फिटनेस की जांच कराएंगे। इसके अलावा, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन की वापसी भी उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

​वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने से फिंगर स्पिनर के तौर पर अनुभवी रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम में मौका मिलना लगभग तय है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। टीम की प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का बतौर ओपनर खेलना तय है, जबकि साई सुदर्शन के उपलब्ध न होने पर देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। चौथे स्थान पर कप्तान शुभमन गिल और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करेंगे।

​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की अंक तालिका में भारतीय टीम फिलहाल 48.15% जीत प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है। भारत ने इस चक्र में अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत और 4 में हार दर्ज की है। इस तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, जबकि साउथ अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *