Friday, July 3, 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक; 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म हुए डिजिटाइज

उत्तराखंड में SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक; 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म हुए डिजिटाइज

​देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के संबंध में शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में मतदाता सूची को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई. अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से ‘अनकलेक्टेड श्रेणी’ के मतदाताओं के घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान में सहयोग देने की अपील की.

​1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रही प्रक्रिया

​अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि (Eligibility Date) के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जा रही है. प्रदेश में 8 जून से 7 जुलाई तक गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जाना है.

​71 लाख फॉर्म डिजिटाइज: प्रदेश में कुल 79,60,762 मतदाताओं के सापेक्ष अब तक 70,98,501 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं.

​कुल डिजिटाइज्ड मतदाता: इस प्रकार विभिन्न श्रेणियों को मिलाकर कुल 79,45,658 मतदाताओं के रिकॉर्ड को डिजिटाइज कर दिया गया है.

​8 लाख से अधिक मतदाता ‘अनकलेक्टेड श्रेणी’ में शामिल

​बैठक में राजनीतिक दलों को अवगत कराया गया कि प्रदेश में कुल 8,39,486 मतदाता वर्तमान में “अनकलेक्टेड श्रेणी” में शामिल हैं. इस श्रेणी का वर्गीकरण इस प्रकार है:

​मृत मतदाता: 1,23,836

​स्थाई रूप से शिफ्टेड: 4,77,148

​अनुपस्थित (Absent): 1,68,259

​पहले से पंजीकृत: 61,764

​अन्य कारणों से शामिल: 8,479

​15 सितंबर 2026 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

​निर्वाचन विभाग ने आगामी प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी साझा किया है:

​14 जुलाई 2026: ड्राफ्ट रोल (प्रारूप मतदाता सूची) का प्रकाशन किया जाएगा.

​14 जुलाई से 13 अगस्त 2026: इस अवधि के बीच आम लोग और राजनीतिक दल अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.

​14 जुलाई से 11 सितंबर 2026: यह नोटिस की अवधि होगी और इस दौरान प्राप्त हुए सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा.

​15 सितंबर 2026: उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) का प्रकाशन कर दिया जाएगा.

​शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) नियुक्त करने की अपील

​अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत पोलिंग बूथों पर अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) तैनात करने का आग्रह किया. उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड में कुल 11,733 पोलिंग बूथ हैं, जिनके सापेक्ष वर्तमान में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा 23 हजार 102 बीएलए की तैनाती की जा चुकी है.

​इस बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस से अमरेंद्र बिष्ट, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांडेय, बीएसपी से सत्यपाल और सीपीआई(एम) से अनंत आकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *