Thursday, July 2, 2026
Latest:
अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, भारत से ये नेता होंगे शामिल

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, भारत से ये नेता होंगे शामिल

​ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, 4 जुलाई से 99 जुलाई के बीच अंतिम संस्कार की रस्में अदा की जाएंगी। तेहरान के भव्य ग्रैंड मोसल्ला परिसर में देश-विदेश से आने वाले लोगों और राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों की मौजूदगी में दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

​न्यूज एजेंसी तसनीम के अनुसार, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक संदेश जारी कर कहा, “खामेनेई की मौत ने साबित किया है कि ईरान की व्यवस्था आस्था, आदर्शों और देश की जनता की मजबूत इच्छाशक्ति पर टिकी हुई है।” उन्होंने सभी ईरानियों से अपने जातीय, धार्मिक या राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर जनाजे में शामिल होने और दुनिया के सामने ईरान की एकजुटता दिखाने की भावुक अपील की है।

​एक साथ रखे गए परिवार के 5 सदस्यों के ताबूत

​ईरानी सरकारी प्रसारक ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, ग्रैंड मोसल्ला परिसर में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के ताबूत भी एक साथ रखे गए हैं। इनमें खामेनेई के अलावा उनकी बेटी, बहू, पोते और दामाद के ताबूत शामिल हैं। इन सभी का अंतिम संस्कार खामेनेई के राजकीय कार्यक्रम (स्टेट फ्यूनरल) के तहत एक साथ किया जाएगा, जिसकी रस्में कई दिनों तक चलेंगी।

​भारत से शामिल होगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

​ईरान के इस राजकीय शोक और अंतिम संस्कार में भारत की ओर से भी मजबूत नुमाइंदगी पेश की जा रही है। भारत सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने के लिए ये नेता ईरान जा रहे हैं:

​सैयद अता हसनैन: बिहार के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त)

​पबित्रा मार्गेरिटा: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री

​महबूबा मुफ्ती: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख

​इनके अलावा, ईरान सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रसिद्ध जैन संत आचार्य लोकेश मुनि को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए विशेष न्योता भेजा है।

​अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिलहाल स्थगित

​सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार और देश में घोषित राजकीय शोक को देखते हुए कतर के विदेश मंत्रालय ने दोहा में चल रही अमेरिका और ईरान के बीच की अप्रत्यक्ष शांति वार्ता को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया है।

​कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया:

​”वार्ता के दौरान कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों ने अलग-अलग बैठकों में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों से बातचीत की। यह चर्चा मुख्य रूप से ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ से जुड़े मुद्दों और ‘लेक ल्युर्सन शिखर सम्मेलन’ के परिणामों पर आधारित थी।”

​प्रवक्ता के अनुसार, अब तक की अप्रत्यक्ष बातचीत में “सकारात्मक प्रगति” दर्ज की गई है। सभी पक्षों ने अगले दौर की बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है। वार्ता का अगला चरण ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता के अंतिम संस्कार समारोहों की समाप्ति के बाद जल्द से जल्द आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *