राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड: महज 55 दिनों में पहुंचे 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़

चारधाम यात्रा में बना नया रिकॉर्ड: महज 55 दिनों में पहुंचे 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, केदारनाथ में सबसे अधिक भीड़

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस साल श्रद्धालुओं की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। 19 अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस यात्रा के महज 55 दिनों के भीतर 31 लाख 5 हजार 553 तीर्थयात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की इस भारी आमद को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है। इससे पहले साल 2025 में करीब 51 लाख यात्री चारधाम पहुंचे थे।

​किस धाम में पहुंचे कितने श्रद्धालु?

​इस सीजन में अब तक के आंकड़ों के अनुसार, बाबा केदार के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ी है:

​केदारनाथ धाम: 11 लाख 05 हजार 676 श्रद्धालु

​بद्रीनाथ धाम: 9 लाख 08 हजार 619 श्रद्धालु

​गंगोत्री धाम: 5 लाख 28 हजार 406 श्रद्धालु

​यमुनोत्री धाम: 5 लाख 07 हजार 421 श्रद्धालु

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक जाम बनी चुनौती

​तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चारों धामों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। हालांकि, यात्रियों की भारी संख्या के कारण केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्गों पर रह-रहकर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनकी आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है।

​स्थानीय कारोबारियों के खिले चेहरे

​हर साल 6 महीने चलने वाली यह चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की वजह से स्थानीय व्यवसाय को भारी बूस्ट मिला है। होटल व्यवसायी, रेस्टोरेंट, ढाबा, घोड़े-खच्चर संचालक और छोटी-बड़ी दुकानों के मालिकों का काम बेहद अच्छा चल रहा है। इसके साथ ही टैक्सी, मैक्सी, बस और टूर एंड ट्रैवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों को भी इस रिकॉर्ड तोड़ यात्रा से बड़ा आर्थिक फायदा पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *