उत्तराखंड

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक यातायात डायवर्जन प्लान जारी, जानिए पूरी डिटेल

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार में 5 से 15 फरवरी तक यातायात डायवर्जन प्लान जारी, जानिए पूरी डिटेल

शारदीय कांवड़ मेला एवं महाशिवरात्रि 2026 के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह प्लान 5 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे से 15 फरवरी 2026 रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

मुख्य प्रतिबंध और डायवर्जन

हरिद्वार-नजीबाबाद रूट पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित

हरिद्वार से नजीबाबाद जाने वाले सभी भारी वाहन (ट्रक, बस आदि) पूरी तरह बंद रहेंगे।

डायवर्जन रूट: सिडकुल/देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले भारी वाहन (जो बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल जाना चाहते हैं) हरिद्वार → रुड़की → मुजफ्फरनगर रूट से जाएंगे। वापसी भी इसी रूट से।

आवश्यक वाहनों के लिए छूट

खाद्य सामग्री, पैट्रोलियम, गैस, मेडिकल आपूर्ति वाले वाहन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक नजीबाबाद → मुरादाबाद → नैनीताल रूट से जा सकेंगे।

रोडवेज बसों का रूट

देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर/मुरादाबाद/नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी होते हुए जाएंगी।

वापसी में बिजनौर → नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाली बसें बिजनौर → गंगा बैराज → मोन्टी तिराहा (मीरापुर) → मुजफ्फरनगर रूट से आएंगी।

कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली प्राइवेट बसें — यथावत रूट पर चलेंगी।

रुड़की → लक्सर → बालावाली मार्ग पर भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी रोक लग सकती है।

हरिद्वार शहर के अंदर यातायात प्लान

1. नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन

छोटे निजी वाहन: नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन पॉइंट → चंडी चौकी → चंडीचौक

पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

कांवड़ वाहन: नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन → गौरीशंकर → नीलधारा पार्किंग

वापसी: गौरीशंकर → नीलधारा → हनुमान मंदिर तिराहा/चंडी भवन तिराहा → चंडीचौक → चंडीदेवी रोपवे → 4.2 डायवर्जन → श्यामपुर/नजीबाबाद

ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर: सभी वाहन गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग में ही पार्क होंगे।

2. दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से हरिद्वार

रूट: दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → शंकराचार्य चौक

पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

दबाव बढ़ने पर: नगला इमरती अंडरपास डायवर्जन → लंडौरा → लक्सर → सुल्तानपुर → फेरूपुर → एस.एम. तिराहा → श्रीयंत्र पुलिया → बैरागी कैम्प पार्किंग

3. पंजाब-हरियाणा से हरिद्वार

रूट: पंजाब/हरियाणा → सहारनपुर → मंडावर → भगवानपुर → सालियर → बिजौली चौक → NH 344 → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → शंकराचार्य चौक

पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू

दबाव बढ़ने पर: बैरागी कैम्प पार्किंग

4. देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार

रूट: देहरादून/ऋषिकेश → नेपाली फार्म → रायवाला → दूधाधारी तिराहा → सर्वानंद घाट → जयराम मोड़

पार्किंग: पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला मैदान

वैकल्पिक: नेपाली फार्म → पुलिस चौकी श्यामपुर → आई.डी.पी.एल. → ऋषिकेश बैराज → चीला मार्ग → चीला-टी पॉइंट → भीमगौड़ा बैराज → वी.आई.पी. घाट → चंडीचौक अंडरपास → पं. दीनदयाल/पंतद्वीप पार्किंग

नोट: चीला मार्ग केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने के लिए वन-वे रहेगा।

हरिद्वार शहर के अंदर जीरो जोन और वन-वे

पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन।

भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन।

शिवमूर्ति → बाल्मिकी चौक → पोस्ट ऑफिस तिराहा → गुजरांवाला → तुलसी चौक → देवपुरा चौक तक वन-वे व्यवस्था।

ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर चंडीचौक, शिवमूर्ति चौक, तुलसी चौक, बिल्केश्वर तिराहा से सभी आटो/बिक्रम/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

आटो/बिक्रम/ई-रिक्शा डायवर्जन (दबाव बढ़ने पर):

देहरादून/ऋषिकेश से → सप्तऋषि बैरियर → सर्विस लेन → दूधाधारी चौक → यू-टर्न

ज्वालापुर से → शिवमूर्ति तिराहा → तुलसी चौक → देवपुरा → वापस

जगजीतपुर से → सिंहद्वार → वापस

कनखल से → तुलसी चौक → वापस

बीएचईएल से → भगत सिंह चौक → टिबड़ी फाटक → पुराना रानीपुर मोड़ → ऋषिकुल तिराहा → वापस

हिलबाईपास से → बिल्केश्वर तिराहा → वापस

सलाह: यात्रा से पहले उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस ऐप या हेल्पलाइन (01334-226666) से अपडेट चेक करें। कांवड़ियों और यात्रियों से अनुरोध है कि नियमों का पालन करें, पार्किंग का इस्तेमाल करें और भीड़ में धैर्य रखें।

हर हर महादेव! सुरक्षित यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *