जम्मू-कश्मीर में आतंक इकोसिस्टम ध्वस्त! अमित शाह ने हाई-लेवल बैठक में दिया मिशन मोड में ऑपरेशन जारी रखने का निर्देश
जम्मू-कश्मीर में आतंक इकोसिस्टम ध्वस्त! अमित शाह ने हाई-लेवल बैठक में दिया मिशन मोड में ऑपरेशन जारी रखने का निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह 2026 की पहली ऐसी बैठक थी, जिसमें आतंकवादी ढांचे और फंडिंग को टारगेट करते हुए एंटी-टेरर ऑपरेशंस को मिशन मोड में जारी रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के कारण जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी इकोसिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए शाह ने सभी संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और अनुच्छेद 370 हटने के बाद हासिल उपलब्धियों को बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में कौन-कौन थे मौजूद?
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा
केंद्रीय गृह सचिव
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) निदेशक
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के प्रमुख
अन्य वरिष्ठ अधिकारी
बैठक में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो इन्फिल्ट्रेशन सुनिश्चित करने, पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों का सफाया करने और समन्वित रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहने और मिलकर काम करने का निर्देश दिया ताकि जल्द से जल्द ‘आतंक मुक्त जम्मू-कश्मीर’ का लक्ष्य हासिल हो।
यह बैठक जम्मू क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशंस और पाकिस्तान समर्थित घुसपैठ की कोशिशों के बीच हुई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।
मोदी सरकार की नीति से जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास की नई राह खुली है – आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी!
