सावधान! ये 5 आम दवाएं चुपके से दिल को पहुंचा रही हैं नुकसान, रूसी कार्डियोलॉजिस्ट की चेतावनी
सावधान! ये 5 आम दवाएं चुपके से दिल को पहुंचा रही हैं नुकसान, रूसी कार्डियोलॉजिस्ट की चेतावनी
दिल की सेहत को लेकर एक नई चेतावनी सामने आई है। रूस मूल के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिमित्री यारानोव ने हाल ही में उन 5 तरह की दवाओं के बारे में अलर्ट जारी किया है, जो आमतौर पर इस्तेमाल की जाती हैं लेकिन लंबे समय तक लेने से दिल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। डॉ. यारानोव, जो अमेरिका में हार्ट ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट हैं, ने सोशल मीडिया पर बताया कि ये दवाएं बिना किसी स्पष्ट चेतावनी के दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर सकती हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं या हार्ट फेलियर का खतरा पैदा कर सकती हैं।
ये हैं वो 5 दवाएं:
NSAIDs (नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स): जैसे इबुप्रोफेन और नेप्रोक्सेन। ये दर्द और बुखार की ओवर-द-काउंटर दवाएं हैं। नियमित इस्तेमाल से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, शरीर में पानी जमा होता है और हार्ट फेलियर का जोखिम बढ़ जाता है।
पुरानी डायबिटीज दवाएं: जैसे रोजिग्लिटाजोन। ये ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं लेकिन दिल पर दबाव डालकर हार्ट फेलियर का कारण बन सकती हैं। डॉक्टर अब नई और सुरक्षित दवाओं की सलाह देते हैं।
डिकॉन्जेस्टेंट्स: सर्दी-जुकाम की दवाओं में इस्तेमाल होने वाले स्यूडोएफेड्रिन जैसे कंपोनेंट। ये ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ाते हैं और दिल की धड़कन अनियमित कर सकते हैं, खासकर हाई बीपी वाले मरीजों में।
स्टिमुलेंट्स: ADHD या ध्यान की कमी के लिए दी जाने वाली दवाएं, जिनमें एम्फेटामाइन होते हैं। ये हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर अनियमित धड़कन या अटैक का खतरा पैदा करती हैं।
कीमोथेरेपी दवाएं: कैंसर ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली कुछ दवाएं दिल की मांसपेशियों को कमजोर कर सकती हैं। हालांकि ये जरूरी हैं, लेकिन मॉनिटरिंग के साथ ली जाएं।
डॉ. यारानोव की सलाह है कि कोई भी दवा लेने से पहले लेबल पढ़ें और डॉक्टर से साइड इफेक्ट्स के बारे में पूछें। खासकर अगर आपको पहले से दिल की समस्या है, तो बिना सलाह के ये दवाएं न लें। स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच और डॉक्टर की सलाह से दिल को सुरक्षित रखा जा सकता है।
