मनोरंजन

ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद: ‘केवल एक जाति है-मानवता, एक धर्म है-प्यार’

ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद: ‘केवल एक जाति है-मानवता, एक धर्म है-प्यार’

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने आज आंध्र प्रदेश के पुट्टपार्थी में श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी समारोह में एक भावुक और प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किन्जरापु व जी. किशन रेड्डी जैसे प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। मंच पर पहुंचते ही ऐश्वर्या ने पीएम मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस विनम्र जेस्चर ने फैंस को ‘संस्कारों की मिसाल’ बता दिया।

कार्यक्रम के दौरान ऐश्वर्या ने एक दमदार स्पीच दी, जिसमें उन्होंने धर्म और जाति जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात की। सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा, “केवल एक ही जाति है-मानवता की जाति। केवल एक ही धर्म है-प्यार का धर्म। केवल एक ही भाषा है-हृदय की भाषा। और केवल एक ही ईश्वर है, जो सर्वव्यापी है।” यह संदेश साईं बाबा के मूल मंत्र ‘एक जाति, एक धर्म, एक भगवान’ से प्रेरित था, जो एकता और प्रेम पर जोर देता है। ऐश्वर्या ने आगे कहा, “सच्चा नेतृत्व सेवा है, और मनुष्य की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।” उनकी यह बातें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंजीं, और दर्शकों ने इसे ‘आज के विभाजित समाज के लिए प्रासंगिक’ बताया।

स्पीच के बाद ऐश्वर्या ने फिर पीएम मोदी की ओर बढ़े। उन्होंने उनके चरण स्पर्श किए, तो मोदी ने मुस्कुराते हुए उनका सिर सहलाया और हाथ जोड़कर आशीर्वाद दिया। यह पल इतना भावुक था कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा, “ऐश्वर्या की विनम्रता देखकर गर्व होता है। यह है असली संस्कार!” एक यूजर ने कहा, “बच्चन बहू ने दिखाया कि सम्मान की कोई उम्र या स्टेटस नहीं।” वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

ऐश्वर्या का साईं बाबा से पुराना नाता है। उनके जन्म के समय माता-पिता पुट्टपार्थी आए थे आशीर्वाद लेने। बचपन में वे साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास और धर्मशास्त्र की छात्रा रहीं। 1994 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया था। इस समारोह में उन्होंने सफेद सूट में पारंपरिक लुक अपनाया, जो उनकी सादगी को दर्शाता था।

ऐश्वर्या की यह उपस्थिति न सिर्फ बॉलीवुड को आध्यात्मिक मंचों से जोड़ती है, बल्कि सामाजिक एकता का संदेश भी देती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे सेलेब्स के बयान समाज में बदलाव ला सकते हैं। तो, ऐश्वर्या का यह ‘प्यार का संदेश’ कितना दूर तक पहुंचेगा? समय बताएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *