राजनीति

गोरखपुर कांड में पशु तस्कर रहीम के एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश, कहा इसकी जरूरत क्या थी

गोरखपुर में पशु तस्करों द्वारा एक युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल रात ही सूचना मिली कि कोई अधिकारी गोरखपुर गया है, लेकिन सुबह पता चला कि कोई एनकाउंटर नहीं हुआ। जब उनकी प्रेस वार्ता चल रही थी, तभी कहा गया कि एनकाउंटर हो गया।

अखिलेश यादव ने पूछा कि आखिर एनकाउंटर करने की जरूरत क्या थी और पुलिस उस वक्त क्या कर रही थी, खासकर मुख्यमंत्री के गृह जनपद में। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तस्करी हो रही हो, फिर पुलिस क्यों चुप बैठी रही। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि पुलिस को कानून और व्यवस्था बनाए रखने में अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुरादाबाद में बने दफ्तर को खाली करने को लेकर भी बोलो सपा प्रमुख

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद में बने दफ्तर को खाली करने का नोटिस को लेकर कहा, हमारी पार्टी कार्यालय गिरा रहे हो गिरा दो। लेकिन समाजवादी पार्टी ने जो बड़े बड़े स्थान बनाए है, वहां पर कब्जा करके यदि आपने कुछ बनाया है। तो जिस बुलडोजर से हमारा कार्यालय गिरेगा उसी से उनका स्मारक भी जाएगा। आपने मुसलमान, यादव, ब्राह्मण भाईयों के घर गिराए हैं। वो मां वो बेटी स्वर्ग में होगी। वो इनको कोश नही रही होगी, ऊपर से श्राप दे रही होगी। सोचो बुलडोजर चला और एक मां-बेटी जिंदा जल गए। विकास दुबे की गाड़ी पलट गई। ये जो बुलडोजर लेकर सपा कार्यालय जा रहे उनकी हैसियत नही कि अखिलेश दुबे की किसी फर्जी बनी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला लें। ये कमजोर को डरा सकते हैं। कमजोर वो बेटी और मां थी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर अखिलेश ने कसा तंज

भाजाप के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर चुटकी लेते हुये सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में नए शहर बसाने की बात कही थी मगर स्मार्ट सिटी के नाम पर इन्होंने अरबों खरबों रुपया लूट लिया। शहर स्मार्ट नही बने, क्लास स्मार्ट नही बने, लेकिन बीजेपी वाले खुद स्मार्ट बन गए।

अखिलेश यादव ने प्रति व्यक्ति आय को लेकर भी कहा, कुछ लोग भारत में मालदार हुए, आम लोग नही हुए। इसलिए अमीर और गरीब के बीच खांई बढ़ती जा रही है।

हमारी सरकार आई तो iPad देंगे

आज पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव जी ने बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार में जो लैपटॉप बांटे गए थे वो आज भी चल रहे हैं, आगे भी सरकार बनने पर इससे बेहतर iPad देने का काम करेंगे। कुछ लोग तो 5 किलो राशन बांटकर ही सरकार बना लेते हैं, जबकि राशन तो खेत में भी उगा लोगे लेकिन बच्चों के भविष्य का क्या होगा? फैसला आपके हाथ में कि फ्री का राशन चाहिए या बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए iPad, लैपटॉप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *