PAK vs OMAN: पाकिस्तान के नाम एशिया कप 2025 की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 93 रनों से हराया
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही कप्तान का विकेट गंवा दिया। जितेंदर सिंह एक रन ही बना सके। आमिल कलीम चौथे ओवर में 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। नदीम तीन और सूफियान एक रन ही बना सके। विनायक रन आउट हुए। हमाद मिर्जा ने 23 गेंद में 27 रन बनाए। जिक्रिया इस्लाम 8 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। फैजल और हसनैन ने एक-एक रन बनाए। अबरार अहमद ने शकील अहमद को आउट करके ओमान की पारी का अंत किया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हारिस ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज सईम अयूब का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। फरहान 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद हारिस 44 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली खाता नहीं खोल सके। हसन नवाज ने 15 गेंद में 9 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने 10 गेंद में 19 और फहीम अशरफ ने 4 गेंद में 8 रन बनाए। फखर जमां 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। ओमान के लिए आमिर और फैजल ने 3-3 विकेट
