Sunday, November 29, 2026
Latest:
मनोरंजन

बॉलीवुड फिल्म ‘ईठा’ में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, सेट से तस्वीरें साझा कर श्रद्धा कपूर और निर्देशक का जताया आभार; 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड फिल्म ‘ईठा’ में नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, सेट से तस्वीरें साझा कर श्रद्धा कपूर और निर्देशक का जताया आभार; 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

​मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में अपनी नई पारी को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने में नजर आने के बाद, अब अक्षरा आगामी फिल्म ‘ईठा’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखाई देंगी। लक्ष्मण उत्तेकर के निर्देशन में बनी और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

​अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से श्रद्धा कपूर के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। अपनी पोस्ट में अक्षरा ने लिखा कि ‘ईठा’ उनके लिए केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक जज्बात है। उन्होंने श्रद्धा कपूर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हैं और साथ काम करने के दौरान उन्हें करीब से जानने का अनुभव बेहद खास रहा। साथ ही, उन्होंने इस अवसर के लिए निर्देशक लक्ष्मण उत्तेकर और प्रोडक्शन टीम का भी आभार व्यक्त किया।

​लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है कहानी

​बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा ‘ईठा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन और संघर्षों पर आधारित है, जिसमें लोककला की जीवंत दुनिया को दर्शाया गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी और गहनों में लावणी कलाकार की मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव और उल्का गुप्ता जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *