राजनीति

आय से अधिक संपत्ति केस: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED जांच के आदेश रद्द  

आय से अधिक संपत्ति केस: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED जांच के आदेश रद्द  

​नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिनमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शिकायत के सत्यापन और जांच की प्रगति बताने के निर्देश दिए गए थे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने मामले को नए सिरे से विचार के लिए वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया है।

​सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट को राहुल गांधी को पक्षकार बनाए बिना और उनका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं करना चाहिए था। पीठ ने निर्देश दिया कि नई सुनवाई के दौरान याचिका के सुनवाई योग्य होने (मेंटेनेबिलिटी) समेत सभी पहलुओं पर विचार किया जाए और राहुल गांधी की बात सुनी जाए।

​विग्नेश शिशिर की याचिका से जुड़ा है पूरा मामला

​यह मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की याचिका से जुड़ा है, जिन्होंने राहुल गांधी पर ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 12 मई 2026 को शिकायत मिलने पर कानून के अनुसार सत्यापन की बात कही थी और 20 जुलाई 2026 को सीबीआई के हलफनामे पर असंतोष जताते हुए नई रिपोर्ट मांगी थी।

​राहुल गांधी ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के माध्यम से हाईकोर्ट की कार्यवाही को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता की मंशा और अधिकार पर सवाल उठाए थे। इससे पहले 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की आगे की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए जांच एजेंसियों को भी रिपोर्ट दाखिल करने से रोका था। अब नए आदेश के साथ यह मामला फिर से हाईकोर्ट में सुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *