राष्ट्रीय

छठ पूजा और सिंदूर परंपरा पर टिप्पणी विवाद: यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, राजनीतिक दलों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

छठ पूजा और सिंदूर परंपरा पर टिप्पणी विवाद: यश माहेश्वरी के खिलाफ पटना में FIR दर्ज, राजनीतिक दलों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

​पटना। स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा छठ पूजा और विवाहित महिलाओं की सिंदूर परंपरा को लेकर की गई कथित भद्दी टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद व्यापक विरोध के बीच पटना पुलिस ने माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लीगल सेल ने दिल्ली-एनसीआर में शिकायत दर्ज कराई है और पार्टी ने बिहार के सभी 38 जिलों में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

​विवाद के बीच कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर छठ पूजा का मजाक उड़ाना और सिंदूर परंपरा पर अश्लील टिप्पणी करना महिलाओं के सम्मान और सांस्कृतिक गरिमा पर हमला है। उन्होंने बिहार पुलिस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों से तुरंत संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, भाजपा नेता रितु जायसवाल ने भी बिहार के हर जिले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

​सोशल मीडिया पर विरोध और कौन हैं यश माहेश्वरी

​वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर धार्मिक आस्था और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। कई स्थानीय समूहों और सामाजिक संगठनों ने भी अलग-अलग जिलों में कार्रवाई की मांग की है।

​यश माहेश्वरी जयपुर के रहने वाले हिंदी स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो दिल्ली-एनसीआर के कॉमेडी सर्किट में सक्रिय रहते हैं। उन्होंने 2022 में ‘Almost Yash’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिस पर करीब 29 हजार सब्सक्राइबर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *