मनोरंजन

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने कर ली सगाई? अंगूठी और इंस्टाग्राम स्टोरी से तेज हुई चर्चा

हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने कर ली सगाई? अंगूठी और इंस्टाग्राम स्टोरी से तेज हुई चर्चा

​मुंबई। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी गर्लफ्रेंड व मॉडल-एक्ट्रेस महिका शर्मा के साथ सगाई की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की घर में हुई एक पूजा की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें महिका के हाथ में एक बड़ी अंगूठी नजर आ रही है। इसके अलावा हार्दिक की एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​बताया जा रहा है कि पूजा की तस्वीरों में महिका की अंगूठी दिखने के बाद फैंस ने इसे सगाई से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। इसी बीच हार्दिक की एक कथित स्टोरी भी वायरल हुई, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘आखिरकार वो मेरी हो गई’। सोशल मीडिया यूजर्स इसे रिश्ते में अगले कदम का इशारा मान रहे हैं।

​अक्टूबर 2025 में सार्वजनिक हुआ था रिश्ता

​हार्दिक पांड्या और महिका शर्मा ने अक्टूबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तब से दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं। महिका एक मॉडल, एक्ट्रेस और योग ट्रेनर हैं, जो कई फैशन शो, फिल्मों और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा रही हैं।

​गौरतलब है कि इससे पहले हार्दिक ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा अगस्त्य है। जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था, लेकिन वे मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिका की भी अगस्त्य के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *