राजनीति

बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फटने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, बोलीं- निष्ठा के लिए प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फटने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, बोलीं- निष्ठा के लिए प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं

​शिवसेना नेता शाइना एनसी ने उस विवाद पर माफी मांगी है, जिसमें सोनिया गांधी की आत्मकथा के पन्ने फाड़ने के दौरान उनसे अनजाने में दिवंगत बाल ठाकरे की तस्वीर वाला कागज फट गया था। शाइना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यदि इस घटना से सच्चे शिवसैनिकों या बालासाहेब के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे दिल से माफी मांगती हैं।

​’निष्ठा साबित करने के लिए प्रमाणपत्र नहीं चाहिए’

शाइना एनसी ने बाल ठाकरे की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि जिन्होंने उनके कृत्य का गलत अर्थ निकालकर राजनीति करने की कोशिश की, उन्हें किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है कि बालासाहेब के प्रति उनका प्रेम और निष्ठा कितनी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्ता और स्वार्थ के लिए बालासाहेब के विचारों से समझौता करने वाले उन्हें विचारों का पाठ न पढ़ाएं। शाइना ने कहा कि बालासाहेब का आशीर्वाद और उनसे जुड़ी यादें ही उनकी असली ताकत हैं।

​क्या था पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेताओं ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ की प्रतियां फाड़कर विरोध जताया था। विरोध वीर सावरकर और आरएसएस (RSS) को लेकर किताब में की गई टिप्पणियों के खिलाफ था। इस दौरान शाइना एनसी, संजय निरूपम, शीतल म्हात्रे और आनंद दुबे मौजूद थे।

​प्रदर्शन के बीच शाइना ने अनजाने में एक ऐसा कागज फाड़ दिया, जिस पर बाल ठाकरे द्वारा मणिशंकर अय्यर के पुतले को थप्पड़ मारने की तस्वीर छपी थी। गलती का अहसास होते ही वे चौंक गईं और उन्होंने धीमी आवाज में ‘सॉरी’ कहते हुए कागज को मेज पर रख दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *