राजनीति

कर्नाटक मंत्री बसवराज रायरेड्डी का विवादित बयान, बोले- ‘मैं अपना धर्म क्यों नहीं बना सकता?’

कर्नाटक मंत्री बसवराज रायरेड्डी का विवादित बयान, बोले- ‘मैं अपना धर्म क्यों नहीं बना सकता?’

कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को अन्य धर्मों से बेहतर बताने वाले अपने पुराने बयान का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना धर्म बनाने का भी अधिकार है और वह किसी से कम नहीं हैं।

रायरेड्डी ने कहा कि उन्होंने यहूदी धर्म समेत कई धर्मों का अध्ययन किया है और जीसस के जन्मस्थल, बोधगया, सारनाथ तथा चीन में लाओ के स्थान का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि वह मुसलमान नहीं हैं और इस्लाम में धर्म परिवर्तन करने वाले भी नहीं हैं।

मंत्री ने अपने बयान में कहा कि जीसस, पैगंबर मोहम्मद और बुद्ध ने अपने-अपने धर्मों की स्थापना की, तो वह अपना धर्म क्यों नहीं बना सकते। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनके पास अनुयायी नहीं हैं, इसलिए वह इस बारे में चुप रहते हैं।

इस्लाम को बताया था ‘बेहतर धर्म’

इससे पहले कोप्पल जिले के कुकनूर में एक कार्यक्रम के दौरान रायरेड्डी ने इस्लाम को अन्य धर्मों से बेहतर बताते हुए इसे महान और मानवता से जुड़ा धर्म बताया था। उन्होंने कहा था कि कुरान केवल मुसलमानों के लिए नहीं है, बल्कि इसे कोई भी पढ़ सकता है।

रायरेड्डी ने इस्लाम को ‘वैज्ञानिक धर्म’ बताते हुए कहा था कि यह लोगों को जीवन जीने का तरीका सिखाता है। उनके इस बयान के बाद विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर सवाल उठाए थे और इसे तुष्टीकरण से जोड़कर आलोचना की थी।

‘धर्मों और इतिहास का अध्ययन करता हूं’

रायरेड्डी ने अपने पुराने बयान का बचाव करते हुए कहा कि वह अलग-अलग धर्मों और उनके इतिहास का अध्ययन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब्राहमिक धर्मों को विशेष महत्व देते हैं और इस्लाम के बारे में गलत धारणा बनाने वालों को पहले इसके बारे में समझने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *