मनोरंजन

Rajat Dalal ने Thar से दूसरी कार को मारी टक्कर, पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल; बोले- ‘ये रोज का ड्रामा है’

Rajat Dalal ने Thar से दूसरी कार को मारी टक्कर, पार्किंग विवाद का वीडियो वायरल; बोले- ‘ये रोज का ड्रामा है’

‘बिग बॉस 18’ फेम यूट्यूबर रजत दलाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी Thar से सामने खड़ी कार को टक्कर मारकर साइड करते नजर आ रहे हैं।

रजत दलाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस पूरे मामले से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि वह फरीदाबाद के एक जिम में आते हैं और पार्किंग को लेकर उन्हें आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि लोग उनकी गाड़ी के आगे-पीछे अपनी कार खड़ी करके चले जाते हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी गाड़ी निकालने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

‘ये रोज का ड्रामा है’, रजत दलाल ने शेयर की पार्किंग की तस्वीर

रजत दलाल ने पार्किंग एरिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उनकी Thar के आगे और पीछे दूसरी गाड़ियां खड़ी थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘रोज का ड्रामा है यार, इतनी बड़ी पार्किंग में इतनी गाड़ियों में मेरी ही गाड़ी मिलती है हमेशा।’

रजत के मुताबिक, इस घटना के दौरान भी उन्होंने करीब 45 मिनट तक दूसरी गाड़ियों के मालिकों का इंतजार किया। उनका दावा है कि न तो गाड़ी के मालिक वहां पहुंचे और न ही किसी वाहन पर संपर्क करने के लिए कोई नंबर मौजूद था।

Thar से कार को टक्कर मारकर किया साइड

लंबे इंतजार के बाद रजत दलाल ने अपनी Thar से सामने खड़ी कार को टक्कर मारकर साइड किया और वहां से निकल गए। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनकी गाड़ी आसपास खड़ी कारों से घिरी हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रजत दलाल को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने उनके इस तरीके पर सवाल उठाए हैं और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

विवाद पर रजत दलाल ने दी सफाई

मामला बढ़ने के बाद रजत दलाल ने एक अन्य पोस्ट के जरिए सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह कोई प्रमोशनल या स्क्रिप्टेड वीडियो नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्किंग की स्थिति वहां रोज ऐसी ही रहती है और यह कोई एरियल या ड्रोन शूट भी नहीं था।

रजत दलाल इससे पहले भी कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। एल्विश यादव के साथ विवाद के अलावा ‘द 50’ शो में प्रिंस नरूला और मिस्टर फैजू के साथ उनकी नोकझोंक भी चर्चा में रही थी। अब पार्किंग विवाद का यह वीडियो सामने आने के बाद वह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *