Khatron Ke Khiladi में चोटिल हुए ओरी, इमोशनल पोस्ट से मची हलचल; क्या शो से होने वाला है उनका एग्जिट?
Khatron Ke Khiladi में चोटिल हुए ओरी, इमोशनल पोस्ट से मची हलचल; क्या शो से होने वाला है उनका एग्जिट?
‘खतरों के खिलाड़ी’ में अपने स्टंट्स से दर्शकों का दिल जीत रहे ओरी चोटिल हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिससे उनके शो से बाहर होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
इंटरनेट मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चोट लगने के बाद कुछ लोग उन्हें संभालते और मदद करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ ओरी ने अपनी जर्नी को लेकर एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनका सफर अब खत्म हो गया है।
अपने पोस्ट में ओरी ने बताया कि उन्होंने इस चुनौती को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने कहा कि वह कभी हार नहीं मानना चाहते थे और उन्होंने कभी कोई टास्क बीच में नहीं छोड़ा। हालांकि, इस बार परिस्थितियां उनके लिए मुश्किल हो गईं।
ओरी ने अपने नोट में लिखा कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन कभी-कभी हार को स्वीकार करना पड़ता है। उन्होंने साथ ही सेहत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने की बात कही और सभी को शुभकामनाएं दीं।
ओरी के इस भावुक संदेश के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या चोट के कारण उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ से अपना सफर खत्म करना पड़ा है। शो में अपने बेबाक अंदाज और स्टंट्स को लेकर ओरी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और दर्शकों को भी उनका सफर काफी पसंद आ रहा है।
हालांकि, ओरी ने अपने पोस्ट में यह साफ तौर पर पुष्टि नहीं की है कि वह ‘खतरों के खिलाड़ी’ से बाहर हो रहे हैं। ऐसे में फिलहाल उनका शो से एग्जिट महज अटकलों का विषय है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल ओरी का इमोशनल पोस्ट और चोट के बाद सामने आया वीडियो जरूर इस ओर इशारा कर रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनकी जर्नी किसी अप्रत्याशित मोड़ पर पहुंच गई है। अब फैंस को इंतजार है कि आने वाले एपिसोड में ओरी की शो में वापसी होती है या उनका सफर यहीं खत्म हो जाता है।
