Diljit Dosanjh ने Paris में बिखेरा देसी स्वैग, Eiffel Tower के सामने दिखा खास अंदाज; Aura World Tour में मचा रहे धमाल
Diljit Dosanjh ने Paris में बिखेरा देसी स्वैग, Eiffel Tower के सामने दिखा खास अंदाज; Aura World Tour में मचा रहे धमाल
Diljit Dosanjh Aura World Tour 2026: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने बहुप्रतीक्षित ‘Aura World Tour 2026’ के तहत यूके और यूरोप में परफॉर्म कर रहे हैं। पेरिस में कॉन्सर्ट के साथ-साथ उन्होंने शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठाया और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
मुंबई: दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज और खास पंजाबी अंदाज से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इन दिनों वह Aura World Tour 2026 के तहत यूरोप के अलग-अलग शहरों में अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। पेरिस पहुंचने के बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और कॉन्सर्ट की झलकियां साझा कीं, जो फैंस के बीच तेजी से चर्चा में हैं।
Eiffel Tower के सामने दिलजीत का देसी अंदाज
दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “पेरिस में प्योर रोमांस था, कल वियना में”। उनकी पोस्ट से साफ है कि यूरोप टूर का अगला पड़ाव वियना है।
तस्वीरों में दिलजीत एफिल टॉवर के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आए। हमेशा की तरह उन्होंने पेरिस की खूबसूरत लोकेशन के बीच अपने खास देसी अंदाज का तड़का लगाया।
Paris Concert में फैंस ने जमकर किया चीयर
दिलजीत ने अपने पेरिस कॉन्सर्ट की भी कई झलकियां शेयर कीं। तस्वीरों और वीडियो में कॉन्सर्ट वेन्यू के अंदर जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में फैंस दिलजीत की परफॉर्मेंस पर जमकर चीयर करते दिखाई दिए।
एक भावुक पल में दिलजीत अपने फैंस के हाथों को चूमते हुए भी नजर आए। उनके और फैंस के बीच की यह बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।
Prague में भी दिखाया था दिलजीत का पंजाबी स्वैग
पेरिस से पहले दिलजीत दोसांझ ने प्राग में बिताए समय की झलकियां भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। कॉन्सर्ट्स के बीच उन्होंने चेक गणराज्य की राजधानी को एक्सप्लोर किया और वहां की वास्तुकला, खान-पान, जलमार्ग और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई।
एक वीडियो में दिलजीत प्राग के वॉटरवेज पर बोट राइड का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपने सिग्नेचर भांगड़ा मूव्स भी किए। खास बात यह रही कि उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों और बोट क्रू के सदस्यों को भांगड़ा के स्टेप्स सिखाए, जिन्हें उन्होंने खुशी-खुशी फॉलो किया।
Berlin से शुरू हुआ Aura World Tour 2026
दिलजीत दोसांझ के Aura World Tour 2026 के तहत यूके और यूरोप के नौ शहरों में एरीना कॉन्सर्ट्स आयोजित किए जा रहे हैं। टूर की शुरुआत बर्लिन से हुई, जिसके बाद वह डबलिन, मिलान और एम्स्टर्डम समेत कई प्रमुख शहरों में परफॉर्म करेंगे।
इस टूर का सबसे बड़ा आकर्षण लंदन के वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस होगी। दुनिया के मशहूर म्यूजिक वेन्यूज में शामिल वेम्बली में दिलजीत को लाइव परफॉर्म करते देखना उनके फैंस के लिए खास मौका होगा।
दिलजीत के लगातार अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स से यह भी साफ नजर आता है कि उनकी लोकप्रियता अब भारत तक सीमित नहीं रही है। यूरोप में भी उनके पंजाबी म्यूजिक और देसी अंदाज को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
