उत्तराखंड

करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को धामी सरकार की सौगात, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जारी हुआ आदेश, महिलाओं की आस्था और पारंपरिक पर्वों के सम्मान की बात कही

उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कार्मिकों के लिए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। उन्होंने कहा कि करवा चौथ जैसे त्योहार परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

राज्य सरकार के इस निर्णय के तहत प्रदेश की महिला कार्मिकों को करवा चौथ के दिन अवकाश मिलेगा, ताकि वे इस पारंपरिक पर्व से जुड़ी धार्मिक और पारिवारिक परंपराओं का पालन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *