खेल

ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को भी मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया U19 के भारत दौरे के लिए टीम घोषित, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को भी मिला मौका

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के आगामी भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीमों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस दौरे पर 3 वनडे और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। दोनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग भारतीय टीम चुनी गई हैं।

वनडे में लक्ष्य, मल्टी-डे में यशबर्धन कप्तान

वनडे टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशबर्धन चौहान उपकप्तान होंगे। वहीं मल्टी-डे मुकाबलों में दोनों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। यशबर्धन कप्तानी करेंगे और लक्ष्य उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

सहवाग और द्रविड़ के बेटों की टीम में एंट्री

वनडे टीम में पूर्व भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। अन्वय विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, दोनों को मल्टी-डे टीम में शामिल नहीं किया गया है। आर्यवीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लॉयंस के लिए खेलते नजर आए थे।

भारत U19 वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल।

भारत U19 मल्टी-डे टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

18 सितंबर: पहला वनडे, राजकोट — सुबह 9 बजे

21 सितंबर: दूसरा वनडे, राजकोट — सुबह 9 बजे

23 सितंबर: तीसरा वनडे, राजकोट — सुबह 9 बजे

27-30 सितंबर: पहला मल्टी-डे मैच, राजकोट — सुबह 9:30 बजे

5-8 अक्टूबर: दूसरा मल्टी-डे मैच, अहमदाबाद B ग्राउंड — सुबह 9:30 बजे

इस दौरे में युवा भारतीय खिलाड़ियों के पास ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *