खेल

कोलंबो टेस्ट में गरमाया माहौल, 45 रन पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से तीखी बहस

कोलंबो टेस्ट में गरमाया माहौल, 45 रन पर आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडो से तीखी बहस

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन मुकाबले की शुरुआत से ही मैदान पर रोमांच देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती सत्र में दो विकेट गंवा दिए। इनमें यशस्वी जायसवाल का विकेट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि आउट होने के बाद उनकी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से तीखी नोकझोंक हो गई।

45 रन बनाकर बोल्ड हुए जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। 17वें ओवर में असिथा फर्नांडो ने अंदर आती हुई गेंद से उन्हें बोल्ड कर दिया। इससे पहले इसी ओवर में जायसवाल ने फर्नांडो की लगातार तीन गेंदों पर चौके लगाए थे।

विकेट मिलने के बाद फर्नांडो ने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया। पवेलियन लौट रहे जायसवाल ने इसके बाद पलटकर गेंदबाज से बातचीत की और दोनों के बीच माहौल काफी गर्म हो गया। स्थिति बिगड़ती देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल सके

भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल 33 गेंदों में 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए।

भारत ने किए दो बदलाव?

भारत ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है।

पहले सत्र के बाद भारत ने 25 ओवर में 88 रन पर 2 विकेट गंवाए थे, जबकि देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद थे।

सीरीज में भारत 1-0 से आगे है, इसलिए कोलंबो टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने की कोशिश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *