Sunday, July 26, 2026
राष्ट्रीय

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026: पीएम मोदी ने युवाओं से की बातचीत, सोलो ट्रैवलिंग और सीमावर्ती गांवों के विकास पर दिया जोर

विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026: पीएम मोदी ने युवाओं से की बातचीत, सोलो ट्रैवलिंग और सीमावर्ती गांवों के विकास पर दिया जोर

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026’ के तहत देश भर के युवाओं से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर दिया और खुद को जानने व देश को समझने के लिए ‘सोलो ट्रैवलिंग’ (अकेले यात्रा करने) का आह्वान किया।

​चांगो दौरे का पीएम ने किया जिक्र

​संवाद के दौरान पीएम मोदी ने 2016 की अपनी एक यात्रा को याद करते हुए बताया:

​”मैं हर दिवाली अपने सैनिक भाइयों से मिलने सीमा पर जाता हूं। यह एक संयोग ही है कि 2016 की दिवाली में मैं सीमा के पास स्थित चांगो इलाके में गया था।”

​बदली सीमावर्ती गांवों की तस्वीर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और जल जीवन मिशन का असर

​कार्यक्रम में शामिल हुई युवा प्रतिभा निकिता ने चांगो इलाके के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया रील्स देखकर वहां नेटवर्क या बिजली न होने का अंदेशा लगाया था। हालांकि, वहां पहुंचने पर मजबूत सड़कें, 24 घंटे बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी और नल से जल की सुविधा देखकर वे हैरान रह गईं।

​निकिता ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार यह बड़ा बदलाव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन से संभव हुआ है।

​250 जिलों के युवा कार्यक्रम में हुए शामिल

​प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के लगभग 250 जिलों के सीमावर्ती गांवों के युवा इस विशेष संवाद से जुड़े हैं। उन्होंने ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म की सराहना करते हुए कहा कि इसके करोड़ों वॉलंटियर्स देश भर में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

​पीएम ने कहा कि ‘विकसित भारत युवा लीडर संवाद’ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सिर्फ वर्चुअल दुनिया तक सीमित न रखकर जमीनी स्तर पर गांवों से जोड़ना है, ताकि वे देश की वास्तविक विकास आकांक्षाओं और जीवन के अनुभवों को करीब से समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *