थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का नया पोस्टर रिलीज, बॉबी देओल संग दिखेगा जबरदस्त फेस-ऑफ
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का नया पोस्टर रिलीज, बॉबी देओल संग दिखेगा जबरदस्त फेस-ऑफ
थलपति विजय की ब्लॉकबस्टर रिलीज मानी जा रही फिल्म ‘जन नायगन’ (हिंदी में ‘जन नेता’) के सिनेमाघरों में आने में अब महज तीन दिन बाकी हैं। इस ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का एक और धांसू पोस्टर जारी कर फैंस की बेताबी को दोगुना कर दिया है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर थलपति विजय के अभिनय करियर की आखिरी फिल्म होने जा रही है, जिसके बाद वह अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगे।
नए पोस्टर में थलपति विजय एक रौबदार और कड़क पुलिस ऑफिसर के अवतार में फुल स्वैग और पावर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके सामने बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की इंटेंस और खूंखार मौजूदगी कहानी में एक बड़े टकराव की ओर इशारा करती है। पोस्टर को देखकर साफ है कि दर्शकों को दोनों दिग्गजों के बीच एक्शन और स्केल से भरपूर एक जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलने वाला है।
एडवांस बुकिंग में ‘जन नेता’ ने गाड़े झंडे
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर देश-विदेश में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिसे फैंस का अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़े बता रहे हैं कि अपने पसंदीदा सुपरस्टार को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस तेजी से टिकटें बुक कर रहे हैं, जिससे कई थिएटर्स अभी से हाउसफुल होने लगे हैं।
दिग्गज क्रू और बड़ी टीम ने संभाला मोर्चा
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का दमदार संगीत रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। ‘जन नायगन’ (जन नेता) को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण ने जी स्टूडियोज के सहयोग से बेहद भव्य पैमाने पर प्रोड्यूस किया है। हर गुजरते पल के साथ फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच रहा है। थलपति विजय की यह आखिरी सिनेमैटिक आउटिंग 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए तैयार है।
