राजनीति

पहली बार लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

पहली बार लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

​लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शनिवार (4 जुलाई 2026) को पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे. अमौसी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अगवानी करते हुए पुष्पगुच्छ देकर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी कराया.

​’संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली में स्वागत’

​लखनऊ आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन किया.

​सीएम योगी ने लिखा:

​”प्रभु श्रीराम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण के चरणरज से पावन हुई संस्कृति, संस्कार और सृजन की साधना स्थली उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन.”

​नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश के इस पहले आधिकारिक दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. इस दौरे के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीतियों और उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *