टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में की शादी, तोड़ी क्रिश्चियन मैरिज की पुरानी परंपरा
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में की शादी, तोड़ी क्रिश्चियन मैरिज की पुरानी परंपरा
हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और एनएफएल (NFL) स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस स्टार कपल ने न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक मैडिसन स्क्वायर गार्डन में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि, अपनी इस बेहद खास शादी में दोनों ने एक पुरानी परंपरा को न निभाकर फैंस को हैरान कर दिया। टेलर और ट्रैविस ने अपनी शादी में पारंपरिक तौर पर रखे जाने वाले ब्राइड्समेड्स (Bridesmaids) या ग्रूम्समेन (Groomsmen) न रखने का फैसला किया।
भाइयों को मिली खास जिम्मेदारी, परंपरा की जगह चुना परिवार
’पीपल’ मैगजीन के अनुसार, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। ईसाई शादियों में आमतौर पर दोस्तों को ब्राइड्समेड्स और ग्रूम्समेन बनाने का रिवाज है, लेकिन इस कपल ने इसकी जगह अपने भाइयों को अहम जिम्मेदारी दी। टेलर के भाई ऑस्टिन स्विफ्ट उनके लिए ‘मैन ऑफ ऑनर’ बने, जबकि ट्रैविस केल्स के भाई जेसन केल्स ने ‘बेस्ट मैन’ की भूमिका निभाई।
वेन्यू पर चमका ‘JusT&T Married’ का मैसेज, हॉलीवुड एक्टर ने कराई शादी
इस हाई-प्रोफाइल शादी को और भी खास बनाने के लिए हॉलीवुड एक्टर एडम सैंडलर ने शादी की रस्में पूरी करवाईं। हालांकि यह एक निजी समारोह था, लेकिन जैसे ही शादी की रस्में पूरी हुईं, मैडिसन स्क्वायर गार्डन की विशाल स्क्रीन पर ‘JusT&T Married’ (जस्ट मैरिड) का फ्लैश मैसेज चमका, जिसने दुनिया भर के फैंस को इस खुशखबरी की आधिकारिक जानकारी दी।
इस शादी में हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे गवाह बने, जिनमें प्रमुख रूप से:
गिगी हदीद और ब्रैडली कूपर
एड शीरन और चेरी सीबॉर्न
डकोटा जॉनसन
जिमी फैलन और ह्यू ग्रांट
ज़ो क्राविट्ज़ और जेसन सुदेकिस शामिल थे।
साल 2023 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स का रिश्ता सितंबर 2023 में तब सार्वजनिक हुआ था, जब स्विफ्ट को कैनसस सिटी चीफ्स के एक मैच के दौरान केल्स का हौसला बढ़ाते देखा गया था। तब से दोनों लगातार एक-दूसरे के इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स में नजर आते रहे हैं। दिसंबर 2025 में ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’ में टेलर ने केल्स को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा प्यार बताया था।
इससे पहले, 26 अगस्त 2025 को दोनों ने इंस्टाग्राम पर फूलों के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपनी सगाई का एलान किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था— ‘आपके इंग्लिश टीचर और आपके जिम टीचर शादी कर रहे हैं।’
