अन्तर्राष्ट्रीय

​पाकिस्तान सरकार की बड़ी तानाशाही: PoK के सबसे बड़े नागरिक संगठन JKJAAC पर लगाया बैन, घोषित किया ‘आतंकवादी संगठन’

​पाकिस्तान सरकार की बड़ी तानाशाही: PoK के सबसे बड़े नागरिक संगठन JKJAAC पर लगाया बैन, घोषित किया ‘आतंकवादी संगठन’

​मुजफ्फराबाद: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना का दमन चक्र लगातार जारी है। एक बड़े और तानाशाही फैसले के तहत पाकिस्तान की कठपुतली सरकार ने पीओके के सबसे बड़े नागरिक अधिकार संगठन ‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (JKJAAC) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, बुनियादी हक और दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले इस नागरिक संगठन को पाकिस्तानी हुक्मरानों ने ‘आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया है।

​इस फैसले के बाद पूरे पीओके में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच खबर है कि पाकिस्तानी फौज ने प्रतिबंध के बाद होने वाले प्रदर्शनों को रोकने के लिए आधी रात को JKJAAC के नेताओं पर हमला किया है। इस हमले में अवामी कमेटी के एक सदस्य की मौत हो गई है, जबकि संगठन के बड़े लीडर उमर नजीर कश्मीरी समेत कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​दमन और भेदभाव के खिलाफ महीनों से चल रहा था आंदोलन

​जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में पीओके की जनता पिछले कई महीनों से पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ सड़कों पर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान उनके प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट कर रहा है, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ तबाही और दोयम दर्जे के नागरिकों जैसा बर्ताव मिलता है।

​पीओके में आटे और बिजली के आसमान छूते दामों, भारी महंगाई और बुनियादी अधिकारों के हनन से त्रस्त जनता जब शांतिपूर्ण आंदोलन पर उतरी, तो पाकिस्तानी सेना ने उसे कुचलने के लिए हर हथकंडा अपनाया। जब आंदोलन नहीं थमा, तो सरकार ने इस पूरे संगठन पर ही आतंकवाद का ठप्पा लगा दिया।

​पूरे PoK में इंटरनेट ठप, पर्यटकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी

​सरकार के इस फैसले के बाद पूरे पीओके में बड़े पैमाने पर विद्रोह और हिंसक प्रदर्शन भड़कने की आशंका है। जनता के आक्रोश से घबराई पाकिस्तान सरकार ने पूरे क्षेत्र में इंटरनेट और कम्युनिकेशन सेवाओं को पूरी तरह से ठप कर दिया है, ताकि लोग एकजुट न हो सकें और वहां की तस्वीरें बाहर न आ सकें।

​इसके साथ ही पाकिस्तान सरकार ने एक सख्त ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा गाइडलाइन) भी जारी की है। इसमें पर्यटकों और आम नागरिकों को हिदायत दी गई है कि वे 5 जून से लेकर 20 जून के बीच पीओके के किसी भी इलाके की यात्रा करने से पूरी तरह बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *