खेल

IPL 2026 प्लेऑफ: तय हुईं टॉप-4 टीमें, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में सजेंगे मुकाबले

IPL 2026 प्लेऑफ: तय हुईं टॉप-4 टीमें, धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में सजेंगे मुकाबले

​आईपीएल 2026 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है और इस सीजन के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अंतिम चार में जगह बनाई है। सीजन के 69वें मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ का आखिरी टिकट अपने नाम किया।

​क्वालीफायर और एलिमिनेटर का समीकरण

​लीग स्टेज के अंत में बेंगलुरु (RCB) और गुजरात (GT) पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहीं। दिलचस्प बात यह है कि RCB, GT और SRH तीनों के 18-18 पॉइंट्स थे, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही। राजस्थान की टीम 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रही।

​क्वालीफायर 1: पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें (RCB और GT) इसमें भिड़ेंगी। इसे जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर 2 के रूप में एक और मौका मिलेगा।

​एलिमिनेटर: तीसरे और चौथे नंबर की टीमों (SRH और RR) के बीच यह नॉकआउट मैच होगा। हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पहुंचेगी।

​प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

​इस बार प्लेऑफ के मुकाबले धर्मशाला, न्यू चंडीगढ़ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

​क्वालिफायर-1 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस

​तारीख: 26 मई

​स्थान: धर्मशाला

​एलिमिनेटर : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

​तारीख: 27 मई

​स्थान: न्यू चंडीगढ़

​क्वालिफायर-2 : एलिमिनेटर की विजेता बनाम क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम

​तारीख: 29 मई

​स्थान: न्यू चंडीगढ़

​फाइनल : क्वालिफायर-1 की विजेता बनाम क्वालिफायर-2 की विजेता

​तारीख: 31 मई

​स्थान: अहमदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *