Friday, May 22, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान संपन्न, 86.1% से अधिक वोटिंग

फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान संपन्न, 86.1% से अधिक वोटिंग

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर बुधवार को संपन्न हुए पुनर्मतदान में 86.1 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग ने इस सीट का मतदान रद्द कर दिया था। इसके बाद पुनर्मतदान कराया गया।

टीएमसी उम्मीदवार ने नाम वापस लिया

पुनर्मतदान से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया और अपना नाम वापस ले लिया।

टीएमसी ने स्पष्ट किया कि जहांगीर खान का यह फैसला पूरी तरह उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं।

बीजेपी का उम्मीदवार

भाजपा ने इस सीट पर जहांगीर खान के खिलाफ देवांग्शु पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया था। नाम वापसी के बाद अब पुनर्मतदान में शेष उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।

पुनर्मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आधिकारिक परिणामों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाल्टा सीट पर ईवीएम छेड़छाड़ विवाद और नाम वापसी ने इस उपचुनाव को काफी चर्चा में ला दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *