‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार टीजर आउट: 33 दिग्गजों की फौज के साथ कॉमेडी के पुराने अवतार में लौटे अक्षय कुमार
‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार टीजर आउट: 33 दिग्गजों की फौज के साथ कॉमेडी के पुराने अवतार में लौटे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उनकी मच-अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह टीजर दर्शकों को एक बार फिर उसी पागलपन, भारी कन्फ्यूजन और ठहाकों से भरी दुनिया में ले जाता है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार के अल्ट्रा-स्टाइलिश पोस्टर के बाद, इस मजेदार टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
अक्षय कुमार की आइकॉनिक कॉमेडी अवतार में वापसी
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) अक्षय कुमार का अपने सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक कॉमेडी जॉनर में वापस लौटना है। ‘वेलकम टू द जंगल’ पुरानी यादों (नॉस्टैल्जिया) को बड़े पैमाने की मॉडर्न कॉमेडी के साथ पेश करती है। टीजर को देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को एक बेहतरीन ‘पैसा-वसूल’ थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देने वाली है, जिसे लोग अपने परिवार, दोस्तों और पूरी गैंग के साथ सिनेमाघरों में एन्जॉय कर सकेंगे।
एक-दो नहीं, फिल्म में नजर आएंगे पूरे 33 कलाकार!
फिल्म में बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी और शानदार स्टार कास्ट देखने को मिलने वाली है। इस कॉमेडी एंटरटेनर में पूरे 33 नामी एक्टर्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
मुख्य कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और फरीदा जलाल।
कॉमेडी ब्रिगेड: जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी और हेमंत पांडे।
अन्य बड़े नाम: दलेर मेहंदी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली।
26 जून को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल
अहमद खान के निर्देशन में बनी इस भव्य फिल्म को ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने सीता फिल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन की इस फिल्म को राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके मुख्य निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ आगामी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
