‘मिशन 2029’ का शंखनाद: केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट, नितिन नवीन भी तैयार कर रहे बीजेपी की ‘नई टीम’
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2029 को लेकर भाजपा ने ‘मिशन 2029’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (नितिन नबीन) अपनी नई टीम का गठन करने वाले हैं।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद भाजपा अब संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलावों की तैयारी में जुट गई है। नितिन नवीन की नई टीम में युवा चेहरों, अनुभवी नेताओं और महिलाओं को खास तवज्जो दिए जाने की चर्चा है। सूत्र बताते हैं कि नई टीम में अनुराग ठाकुर, अन्नामलाई, सुनील बंसल जैसे नामों पर विचार चल रहा है।
कैबिनेट रीशफल की तैयारी
केंद्र में मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की भी चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ राज्यों में कैबिनेट बदलाव के साथ-साथ संगठनात्मक संतुलन बनाने पर फोकस है। भाजपा का मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को और मजबूत करना तथा नए चेहरों को मौका देना है।
नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के आम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार होने का संदेश दे रही है। पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने और 33% महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की भी बात की जा रही है।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनावी नतीजों के बाद संगठन में बड़े फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो सीधे तौर पर 2029 के ‘मिशन’ को मजबूत करेगी।
