भारत में लॉन्च हुई Oura Ring 4: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, भारतीय दुनिया में सबसे कम सोते हैं
भारत में लॉन्च हुई Oura Ring 4: रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, भारतीय दुनिया में सबसे कम सोते हैं
फिनिश हेल्थ टेक कंपनी Oura ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्ट रिंग Oura Ring 4 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह रिंग अब अमेज़न, क्रोमा और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹28,900 से शुरू होती है।
लॉन्च के साथ ही कंपनी ने एक स्पेशल रिपोर्ट जारी की है – India: The State of Sleep 2026। इस रिपोर्ट में Oura के भारतीय यूजर्स के डेटा (अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक) के आधार पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय यूजर्स औसतन रात में सिर्फ 6 घंटे 28 मिनट सोते हैं, जो ग्लोबल डेटासेट में सबसे कम में से एक है। यह वैश्विक औसत से काफी कम है और लंबे समय तक सोने वाले देशों से लगभग 40 मिनट कम है।
रिपोर्ट की मुख्य बातें:
भारतीयों का औसत बेडटाइम रात 12:14 बजे और वेक-अप टाइम सुबह 7:43 बजे है।
REM और डीप स्लीप में सबसे कम समय – हर हफ्ते ग्लोबल औसत से 1 घंटे से ज्यादा REM स्लीप कम मिलती है, जो रिकवरी के लिए बहुत जरूरी है।
59% यूजर्स शाम के क्रोनोटाइप (रात में देर तक जागने वाले) हैं।
दुनिया में सबसे लंबी नेप – औसतन 53 मिनट, खासकर सोमवार को, क्योंकि रात की नींद की कमी पूरी करने की कोशिश।
तेज़ जीवनशैली, कनेक्टेड रहना और काम का प्रेशर नींद को प्रभावित कर रहा है।
Oura Ring 4 में एडवांस्ड फीचर्स जैसे Smart Sensing टेक्नोलॉजी, 50+ हेल्थ मेट्रिक्स (हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप स्टेजेस, रेडीनेस स्कोर आदि), 8 दिन तक बैटरी लाइफ और टाइटेनियम बॉडी है। कंपनी का कहना है कि यह रिंग यूजर्स को उनकी नींद और हेल्थ को बेहतर समझने में मदद करेगी, ताकि छोटे-छोटे बदलाव से रिकवरी सुधारी जा सके।
Oura के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर Doug Sweeny ने कहा, “नींद हेल्थ की बुनियाद है, लेकिन भारतीयों की फास्ट-पेस्ड लाइफस्टाइल इससे टकरा रही है। Oura Ring लोगों को अपनी यूनिक हेल्थ समझने और सुधारने में मदद कर सकती है।”
यह लॉन्च भारत में स्मार्ट रिंग मार्केट को और दिलचस्प बना देगा, जहां पहले से Noise और Ultrahuman जैसे ब्रैंड्स मौजूद हैं। लेकिन नींद की कमी का ये डेटा एक बड़ा अलार्म है – क्या आप भी उनमें से हैं जो 7-9 घंटे की नींद नहीं ले पाते?
