मिसेज देवरकोंडा बन गईं रश्मिका! शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखी पहली झलक, लाल सूट में चमकी नई दुल्हन
मिसेज देवरकोंडा बन गईं रश्मिका! शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखी पहली झलक, लाल सूट में चमकी नई दुल्हन
साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं! 26 फरवरी को उदयपुर के लग्जरी रिसॉर्ट में हुई उनकी शादी के बाद आज दोनों ने पहली बार पब्लिक में साथ दिखाई दी। उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा ने फैंस और पपराजी को देखकर हाथ जोड़कर नमस्ते किया, फ्लाइंग किस थ्रो किए और बड़े प्यार से मुस्कुराते हुए पोज दिए।
रश्मिका ने नई दुल्हन वाला ग्लो दिखाया – ब्राइट रेड अनारकली सूट में मांग में सिंदूर, बिंदी और गोल्ड ज्वेलरी के साथ वो पूरी तरह से “मिसेज देवरकोंडा” लग रही थीं। विजय ग्रे-सिल्वर कुर्ता-पायजामा में हैंडसम लग रहे थे। दोनों हाथ में हाथ डाले चलते दिखे, चेहरे पर शादी की खुशी और नूर साफ झलक रहा था। फैंस ने “विरोश” (Virosh) के नाम से उन्हें बधाई दी और वीडियो-फोटोज वायरल हो रहे हैं!
शादी के बाद यह उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी, जहां उन्होंने मीडिया और फैंस का शुक्रिया अदा किया। रश्मिका ने पहले ही सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं, जहां उन्होंने लिखा: “Hi my loves, Introducing to you now “My Husband”! 💘 Mr. Vijay Deverakonda” और विजय ने इमोशनल नोट में कहा कि रश्मिका उनकी बेस्ट फ्रेंड से वाइफ बन गई हैं।
शादी दो रस्मों में हुई:
सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से (विजय की जड़ों के अनुसार)।
शाम को कोडवा परंपरा से (रश्मिका के कर्नाटक परिवार के अनुसार)।
फैंस इसे “ड्रीम वेडिंग” कह रहे हैं और अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन की उम्मीद है। क्या आपको लगता है कि विरोश का यह सफर सबसे रोमांटिक रहा? कमेंट में बताएं और बधाई दें!
