राजनीति

ट्रेड डील रद्द करो या दम दिखाओ: राहुल गांधी ने भोपाल किसान महाचौपाल से PM मोदी को दी खुली चुनौती

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने किसान महाचौपाल में किसानों को संबोधित किया। यह कार्यक्रम भारत-अमेरिका के बीच हुए अंतरिम ट्रेड डील के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसे कांग्रेस किसानों के हितों के खिलाफ बता रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मंच पर मौजूद थे।

राहुल गांधी ने कही ये प्रमुख बातें:

– ट्रेड डील पर मोदी को चुनौती — राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी कि अगर दम है तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करके दिखाएं। उन्होंने कहा, “अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप कहता है कि हिंदुस्तान हर साल 9 लाख करोड़ का सामान अमेरिका से खरीदेगा, लेकिन हमारे किसानों और इंडस्ट्री का क्या होगा?”

– डील में किसानों का नुकसान — दावा किया कि इस डील से सोयाबीन, मक्का, कपास जैसे फसलों पर असर पड़ेगा और अमेरिका से सस्ते आयात से भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। डील को गुप्त तरीके से किया गया, कैबिनेट की मंजूरी नहीं ली गई।

– मोदी पर व्यक्तिगत आरोप — राहुल ने कहा कि मोदी इस डील को अपनी छवि और राजनीतिक भविष्य बचाने के लिए कर रहे हैं। “Epstein Files का डर, अडानी केस का डर” — अब मोदी को कोई शक्ति नहीं बचा सकती। उन्होंने मोदी की आंखों में डर दिखने की बात कही।

– संसद में बोलने से रोका — आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।

– युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील — यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को “शेर” बताते हुए कहा कि मोदी से डरने की जरूरत नहीं।

कार्यक्रम जवाहर चौक पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। राहुल गांधी एयरपोर्ट से सभा स्थल तक पहुंचे, रास्ते में स्वागत हुआ। एक वीडियो में उन्होंने घायल ऑटो ड्राइवर को देखकर काफिला रुकवाया।

कांग्रेस का दावा है कि यह महाचौपाल देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत है, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे राज्यों में चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *