रूस के टॉप जनरल पर जानलेवा हमला! मॉस्को में डिप्टी इंटेलिजेंस चीफ को शूटर ने पीठ में मारी कई गोलियां
रूस के टॉप जनरल पर जानलेवा हमला! मॉस्को में डिप्टी इंटेलिजेंस चीफ को शूटर ने पीठ में मारी कई गोलियां
रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी GRU (मुख्य खुफिया निदेशालय) के फर्स्ट डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हत्या की कोशिश की गई। एक अज्ञात हमलावर ने रिहायशी इमारत में उन्हें पीठ में कई गोलियां मारीं, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए। उनकी हालत अभी स्पष्ट नहीं है – कुछ रिपोर्ट्स में आईसीयू में होने की बात कही गई है।
रूसी जांच समिति (Investigative Committee) ने इसे हत्या की कोशिश मानते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया है। घटना वोलोकोलामस्कoye हाईवे पर एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में हुई, जहां हमलावर ने गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। कोई संदिग्ध अभी तक नहीं पकड़ा गया।
कौन हैं व्लादिमीर अलेक्सेयेव?
रूसी रक्षा मंत्रालय में उच्च पदस्थ अधिकारी।
GRU के डिप्टी हेड (नंबर 2 अधिकारी)।
यूक्रेन युद्ध में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण भूमिका।
2011 से GRU में सक्रिय, कई बड़े ऑपरेशंस से जुड़े रहे।
ये हमला रूस में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद टॉप मिलिट्री अधिकारियों पर हो रहे हमलों की एक नई कड़ी है। पहले भी कई जनरलों पर अटैक हुए हैं, जिनमें से कुछ सफल रहे। रूस अक्सर इन्हें यूक्रेन से जोड़ता है, लेकिन इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक आरोप नहीं लगा।
रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। जांच जारी है – हमलावर की तलाश में पुलिस और FSB सक्रिय हैं।
