राष्ट्रीय

1 फरवरी 2026 से नए FASTag पर KYV प्रोसेस खत्म, यात्रा होगी और आसान

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है! अब टोल प्लाजा पर बार-बार दस्तावेज़ अपलोड करने और वेरिफिकेशन की झंझट से मिलेगी छुटकारा।

हाईवे पर सफर करने वाले लाखों निजी वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। NHAI ने फैसला लिया है कि 1 फरवरी 2026 से कार, जीप और वैन जैसे प्राइवेट वाहनों के लिए नए FASTag जारी करने पर ‘Know Your Vehicle’ (KYV) प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

पहले क्या समस्या थी?

FASTag एक्टिव होने के बाद भी यूजर्स को बार-बार रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) अपलोड करना पड़ता था, वाहन की फोटो भेजनी पड़ती थी और कई बार वैध दस्तावेज़ होने के बावजूद टैग को दोबारा वेरिफाई कराना पड़ता था। इससे एक्टिवेशन में देरी होती थी, टोल पर रुकावट आती थी और यूजर्स को काफी परेशानी होती थी।

अब क्या बदलेगा?

1 फरवरी 2026 से नए FASTag जारी होने पर सभी वेरिफिकेशन पहले ही पूरा कर लिया जाएगा।

FASTag मिलते ही एक्टिव हो जाएगा, बिना पोस्ट-एक्टिवेशन KYV के।

जांच की पूरी जिम्मेदारी अब FASTag जारी करने वाले बैंकों की होगी, जो VAHAN डेटाबेस से वाहन डिटेल्स चेक करेंगे।

सामान्य मामलों में अब कोई अतिरिक्त वेरिफिकेशन नहीं होगा (केवल शिकायत या संदिग्ध मामलों में KYV हो सकता है)।

यह बदलाव FASTag सिस्टम को और सरल बनाने, टोल प्लाजा पर ट्रैफिक कम करने और यूजर्स की शिकायतों को दूर करने के लिए लिया गया है। लाखों कार मालिकों को अब FASTag लेने और इस्तेमाल करने में आसानी होगी, और हाईवे पर सफर बिना रुकावट के होगा।

अगर आपके पास पहले से FASTag है, तो पुराने नियमों के तहत कोई बदलाव नहीं है, लेकिन नए FASTag खरीदने वालों के लिए यह बड़ी राहत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *