तापसी पन्नू दो साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी, ‘अस्सी’ में लड़ेंगी इंसाफ की जंग
तापसी पन्नू दो साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी, ‘अस्सी’ में लड़ेंगी इंसाफ की जंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म ‘अस्सी’ (ASSI) एक जोरदार कोर्टरूम ड्रामा और इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जिसमें तापसी एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वो कोर्ट में गवाहों से कड़ी जिरह करेंगी और समाज की कड़वी सच्चाइयों के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगी।
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने तापसी के साथ तीसरी बार काम किया है। इससे पहले दोनों ने ‘मुल्क’ और ‘थप्पड़’ जैसी चर्चित फिल्मों में साथ काम किया था, जो सामाजिक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती हैं। ‘अस्सी’ भी इसी कड़ी में एक हार्ड-हिटिंग फिल्म लग रही है, जो रोजाना होने वाली हिंसा और उसकी सामान्यीकरण पर सवाल उठाती है।
मोशन पोस्टर आज रिलीज हुआ, जिसमें तापसी का खून से सना चेहरा और एक लड़की को हिंसा से बचते हुए दिखाया गया है। पोस्टर की शुरुआत में लिखा है – “Eighty. Per Day. Every Day.” – जो शायद सेक्शुअल वायलेंस या ऐसी घटनाओं के आंकड़ों की ओर इशारा करता है। तापसी ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया: “It’s been long… Long since we normalised this…. See you in court…. I mean the theatres… #Assi – an urgent watch, only in cinemas from 20th Feb.”
फिल्म में तापसी के अलावा कानी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। स्पेशल अपीयरेंस में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा नजर आएंगे।
प्रोडक्शन: टी-सीरीज (भूषण कुमार, कृष्ण कुमार) और अनुभव सिन्हा की बेनारस मीडिया वर्क्स।
रिलीज डेट: 20 फरवरी 2026 (वर्ल्डवाइड थिएटर्स में)।
ट्रेलर हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के साथ अटैच होकर दिखाया गया था, जिससे फैंस में काफी उत्साह है। यह फिल्म समाज को आईना दिखाने वाली और सोचने पर मजबूर करने वाली लग रही है। तापसी की फैंस के लिए यह वापसी काफी इम्पैक्टफुल साबित हो सकती है!
