टेक-ऑटो

CMF Headphone Pro की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म! 13 जनवरी को आएगा Nothing का पहला ओवर-ईयर हेडफोन, जानिए कमाल के फीचर्स

CMF Headphone Pro की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म! 13 जनवरी को आएगा Nothing का पहला ओवर-ईयर हेडफोन, जानिए कमाल के फीचर्स

Nothing की सब-ब्रांड CMF ने आखिरकार अपने पहले ओवर-ईयर हेडफोन CMF Headphone Pro की भारत लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह प्रीमियम लुक वाला हेडफोन 13 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में सितंबर 2025 में लॉन्च हो चुका यह हेडफोन अब भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

CMF ने इसे ग्रे, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शंस में टीज किया है। स्वैपेबल ईयर कुशंस के साथ कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो इसे और स्टाइलिश बनाता है।

CMF Headphone Pro के कमाल के फीचर्स:

बैटरी लाइफ: ANC ऑफ होने पर 100 घंटे तक प्लेबैक, ANC ऑन पर 50 घंटे तक। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ USB Type-C पोर्ट।

नॉइज कैंसिलेशन: 40dB हाइब्रिड एडाप्टिव ANC, ट्रांसपेरेंसी मोड और ENV (एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन)।

साउंड क्वालिटी: 40mm ड्राइवर्स, LDAC और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट। पर्सनल साउंड ट्यूनिंग (Audiodo के साथ) और स्पेशल ऑडियो (सिनेमा/कॉन्सर्ट मोड)।

कंट्रोल्स: फिजिकल बटन्स – एनर्जी स्लाइडर (बेस और ट्रेबल एडजस्ट करने के लिए), प्रिसिजन रोलर (वॉल्यूम/प्लेबैक/ANC के लिए) और कस्टमाइजेबल क्विक एक्सेस बटन।

ऐप सपोर्ट: Nothing X ऐप से EQ सेटिंग्स, कंट्रोल कस्टमाइजेशन और अपडेट्स।

अन्य: लो लैग मोड (~120ms), स्वैपेबल ईयर क

कीमत: ग्लोबल प्राइस $99 (लगभग ₹8,000-9,000) है, भारत में ₹10,000 से कम रहने की उम्मीद। Nothing Headphone 1 (₹21,999) से काफी सस्ता और अफोर्डेबल प्रीमियम ऑप्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *