मनोरंजन

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम रजत बेदी की ‘डॉन 3’ में धमाकेदार एंट्री: आर्यन खान की सीरीज ने चमकाई किस्मत

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम रजत बेदी की ‘डॉन 3’ में धमाकेदार एंट्री: आर्यन खान की सीरीज ने चमकाई किस्मत

मुंबई: फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ में कास्टिंग को लेकर नई अपडेट्स ने फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है। रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने और विक्रांत मैसी के एग्जिट के बाद अब बॉलीवुड के पुराने विलेन रजत बेदी की एंट्री की खबरें जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान अख्तर रजत को विक्रांत की जगह एक अहम रोल ऑफर करने पर विचार कर रहे हैं, जो पहले विलेन का किरदार था।

51 साल के रजत बेदी लंबे समय बाद 2025 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाकेदार कमबैक किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में रजत ने जराज सक्सेना का रोल प्ले किया, जो एक फॉरगॉटन एक्टर का किरदार था। उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा, जिससे वे ट्रेंडिंग हो गए। फैन्स ने आर्यन को ‘ओजी विलेन’ को वापस लाने के लिए थैंक्स कहा। इससे पहले रजत ‘कोई मिल गया’, ‘रॉकेट सिंह’ और ‘इंडियन’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरहान और रजत के बीच ऑफिशियल बातचीत हो चुकी है और जनवरी मिड में खार ऑफिस में मीटिंग प्लान है। सूत्रों का कहना है कि रजत का रोल पिवोटल होगा। ‘डॉन 3’ में रणवीर की जगह नए लीड की तलाश चल रही है, जबकि कृति सैनन या शरवरी को फीमेल लीड के लिए कंसिडर किया जा रहा है।

आर्यन की सीरीज ने रजत की किस्मत चमकाई है, जो सालों से रीजनल फिल्मों तक सीमित थे। अब ‘डॉन 3’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट से उनका कमबैक और मजबूत हो सकता है। फैन्स सोशल मीडिया पर एक्साइटेड हैं – एक यूजर ने लिखा, “आर्यन थैंक्स, रजत बेदी जैसे लेजेंड को वापस लाने के लिए!” फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *