उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! इन जिलों में बारिश की बड़ी चेतावनी, ओलावृष्टि और हिमपात की आशंका

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है है। मौसम विभाग ने इन सात जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और हिमपात की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी शनिवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में कई जगहों पर बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं, 5 अक्टूबर यानी रविवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 5, 6 और 7 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों मे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली समेत कई जिलों में भारी बाऱिश देखने को मिल सकती है।

बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यानी शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमाम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *