उत्तराखंड

उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध मजारों पर गरजा सरकार का बुलडोजर

आज यानी गुरुवार को उत्तराखंड के रामनगर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तीन अवैध मजारों पर सरकार का बुलडोजर गरजा है। बताया गया कि निजी भूमि पर तीन अवैध मजार बनी हुई थी। जिन्हें हटाया गया है।

प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर रामनगर के ग्राम लूटाबढ़, शिवलालपुर रियूनिया व मोहल्ला चोरपानी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां निजी भूमि पर बनी तीन अवैध मजार को ध्वस्त किया गया है। इससे पहले प्रशासन की टीम ने मजारों के संबंध में जांच की गई। संबंधितों से मजार के प्रमाण पत्र मांगे गए थे। लेकिन, संचालक उन्हें कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

इसके बाद प्रशासन ने किसानों की निजी भूमि पर बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। गुरुवार को जेसीबी की मदद से इन मजारों को तोड़ा गया है। बताया गया कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *