राजनीति

Librarian Recruitment: CM Nitish Kumar का काफिला रोका, अभ्यर्थियों ने पूछे सवाल

पटना के बख्तियारपुर में अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला रोक दिया। अभ्यर्थियों ने लाइब्रेरियन की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। नीतीश सरकार ने सभी सरकारी हाई स्कूल में 6500 लाइब्रेरियन की भर्ती निकालने की बात कही थी, लेकिन अभी तक यह भर्ती नहीं आई है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछा, “सर सुनिए ना सर सर 1 मिनट सर 1 मिनट सर हम लोग लाइब्रेरियन के लिए आप जो नोट्स दिए थे अभी तक इसका कोई नहीं आएगा। बिहार लाइब्रेरी का होगा, कब तक होगा ये बताइए?”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से लिखित में शिकायत देने को कहा और जल्द वैकेंसी निकालने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री वहां से चले गए।

चुनाव शुरू होने वाले हैं, ऐसे में यह भर्ती आएगी या नहीं, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *