उत्तराखंड

उत्तराखंड में 6 से 11 सितंबर तक बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य में मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक बारिश की चेतावनी दी है। आज यानी शनिवार को भी राज्य के देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 6,7,8,9,10 और 11 सितंबर तक हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी दी है। आज यानी 06 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपद के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई हैं। आज राजधानी देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आस-पास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती हैं।

वहीं, प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। अगले पांच दिन तक मौसम का अलर्ट है। बता दें कि आज यानी शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *