उत्तराखंड भाजपा ने गठित की प्रदेश अनुशासन समिति: पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल बने अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड भाजपा ने गठित की प्रदेश अनुशासन समिति: पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल बने अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री ने जारी किए आदेश
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने और पार्टी के भीतर अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखंड प्रदेश अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश और पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
समिति में अध्यक्ष सहित चार अन्य सदस्य शामिल
घोषित की गई समिति में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सांसद दिनेश आर्य, शांति मेहरा तथा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य वाचस्पति सेमवाल और अतर सिंह तोमर को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह समिति पार्टी के भीतर अनुशासन संबंधी मामलों की निगरानी करने के साथ ही संगठनात्मक मर्यादाओं के पालन को सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएगी।

