खेल

भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने क्रिकेट को कहा अलविदा

​भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी शीर्ष क्रम की बल्लेबाज सब्बीनेनी मेघना ने शुक्रवार को खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं 30 वर्षीय मेघना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस सफर को याद करते हुए इमोशनल नोट शेयर किया।

​आंध्र प्रदेश की रहने वाली मेघना ने साल 2016 से 2022 के बीच भारत के लिए कुल 3 वनडे और 17 टी20 मुकाबले खेले। वनडे में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 114 रन बनाए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक फिफ्टी के साथ कुल 258 रन अपने नाम किए। इसके अलावा, वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का भी हिस्सा रहीं और साल 2024 में चैंपियन बनने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम का अहम हिस्सा थीं।

​अपने संन्यास संदेश में मेघना ने बीसीसीआई, आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और अपने परिवार व कोचों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैदान उनका दूसरा घर रहा है और भले ही वह बतौर खिलाड़ी अब मैदान पर नहीं उतरेंगी, लेकिन खेल से उनका रिश्ता हमेशा बना रहेगा और वह अपना आगे का जीवन अगली पीढ़ी को मार्गदर्शन देने में समर्पित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *