Saturday, October 24, 2026
Latest:
खेल

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर

ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर

​भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाएं पैर की मांसपेशियों (लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन) में खिंचाव के कारण दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मैच के दौरान उन्हें यह चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

​क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी, हालांकि ईशान उस मैच में 3 गेंदों पर 1 रन ही बना सके थे। इसके बावजूद, मध्य क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम है। 28 वर्षीय ईशान ने अब तक 67 टी20 मैचों की 67 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों की मदद से कुल 1955 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 103 रन रहा है।

​पाच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। भारतीय टीम प्रबंधन और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ईशान जल्द से जल्द रिकवर हो जाएं और 27 अक्टूबर को होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले फिट होकर मैदान पर वापसी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *