Tuesday, September 15, 2026
Latest:
उत्तराखंड

परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान: 5 दिनों में 300 बसें चालान और 80 सीज, तिपहिया वाहनों पर भी शिकंजा

परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान: 5 दिनों में 300 बसें चालान और 80 सीज, तिपहिया वाहनों पर भी शिकंजा

​उत्तराखंड में यात्रियों की सुरक्षा और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत अधिकारियों की टीमों ने जिले के प्रमुख मार्गों और हाईवे पर औचक निरीक्षण कर अनियमिताओं पर कड़ी कार्रवाई की है।

​बड़ी बसों और स्लीपर-लग्जरी बसों पर कार्रवाई:

​एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चंडीघाट चौक, भूपतवाला और बहादराबाद क्षेत्र में बड़ी बसों की सघन जांच की जा रही है।

​पिछले 5 दिनों के आंकड़े: नियमों का उल्लंघन करने वाली 300 बसों के चालान किए गए हैं और 80 बसें सीज की गई हैं। इसके अलावा, तकनीकी मानकों पर खरी न उतरने वाली 5 बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

​पाई गई अनियमितताएं: जांच के दौरान बसों में अनधिकृत बदलाव, अतिरिक्त सीटें लगाना, परमिट शर्तों का उल्लंघन, यात्री सूची का अभाव, फायर सेफ्टी यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स की कमी, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल और स्टाफ का निर्धारित वर्दी में न होना जैसी गंभीर कमियां पाई गईं।

​तिपहिया और छोटे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान:

​एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा के नेतृत्व में अन्य टीमों ने छोटे यात्री वाहनों और तिपहिया वाहनों के खिलाफ भी मोर्चा संभाला है।

​कार्रवाई: अभियान के तहत 179 वाहनों के चालान किए गए, गंभीर अनियमितता वाले 21 वाहन सीज किए गए तथा 65 मामलों में दस्तावेज इम्पाउंड किए गए।

​अनियमितताएं: ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक सवारियां), बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा व परमिट के वाहन चलाना, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाना और सीट बेल्ट या रिफ्लेक्टर संबंधी नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई।

​अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संचालक या चालक को बख्शा नहीं जाएगा और यह विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *